Friday, November 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: अतर्रा स्टेशन के पास गोली चलाने वाला राघव सिंह गिरफ्तार

बांदा अतर्रा स्टेशन के पास फायरिंग का आरोपी राघव गिरफ्तार

समरनीति न्यूज, बांदा: अतर्रा में रेलवे स्टेशन के पास गोली चलाने की घटना का मुख्य आरोपी आर्य गौतम उफ राघव सिंह गिरफ्तार हो गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसपर हत्या के प्रयास, लूट समेत लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज रही है।

दो आरोपी पहले जा चुके जेल

बांदा फायरिंग के आरोपी राघव के पास से बरामद तमंचा

जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले निखिल शिवहरे ने राघव समेत उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। निखिल का आरोप है कि आरोपियों ने रंजिश के चलते तमंचे से उसपर फायर किया था। हालांकि वह बच गया था। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

ये भी पढ़ें: बांदा कालूकुआं में दादा की हत्या का आरोपी राहुल हुआ गिरफ्तार

बांदा कालूकुआं में दादा की हत्या का आरोपी राहुल हुआ गिरफ्तार