Thursday, November 26सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में बोले खरगे- 145 साल पुरानी कांग्रेस कभी न खत्म होने वाली पार्टी

लखनऊ में संविधान दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा

समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में गुरुवार को संविधान दिवस पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास 145 साल पुराना है। कांग्रेस कभी न खत्म होने वाली पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी और शाह पर भी बड़ा हमला बोला।

कहा-भाजपा राहुल गांधी की परछाई से भी डरने लगी

खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल

उन्होंने कहा कि संविधान और बाबा साहेब के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कभी चुप नहीं रहेगी। खरगे बोले कि राम के नाम पर चोरी करके तुम्हें कभी स्वर्ग का दरवाजा नहीं मिलेगा।

ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर वोट चोरी का आरोप

यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर भाजपा ने हमारे वोटों की चोरी की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले मोदी जहां भी जाते थे बोलते थे कि अबकी बार 400 पार। सवालियां अंदाज में कहा कि अब कहां गया आपका 400 पार? यूपी वालों ने ऐसा सबक सिखाया कि बोलती बंद हो गई।

अग्निवीरो के एक्सटेंशन पर भी केंद्र सरकार को घेरा

उन्होंने सरकार को अग्निवीरो पर भी घेरा। खरगे बोले कि चुनाव की वजह से केंद्र सरकार ने अग्निवीरो को दो साल का एक्सटेंशन दिया है। देना ही था तो 10 साल के लिए एक्सटेंशन देते। खरगे ने कहा कि कांग्रेस आज लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च निकालना चाहती थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने अनुमति न मिलने पर नाराजगी जताई। मोना ने कहा कि यह सरकार की तानाशाही है।

ये भी पढ़ें: ‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान

‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान

राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने संभाला कार्यभार, कहीं ये बातें..