Tuesday, November 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: हादसे में दो दोस्तों की मौत-तीसरा गंभीर हालत में कानपुर रेफर 

छतरपुर में हादसे में मृत बांदा के दो दोस्तों की फाइल तस्वीर

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के दो दोस्तों की आज दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि तीनों एक ही बाइक से भद्रकाली मेला देखकर मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। रास्ते में छतरपुर क्षेत्र में बाइक की टेंपो से टक्कर हो गई।

छतरपुर क्षेत्र में हुई बाइक-टेंपो टक्कर

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में बाइक को सवारियों से भरे टेंपो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार बांदा जिले के सीलप गांव निवासी 17 वर्षीय आशीष पाल, 16 वर्षीय प्रेमपाल की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बांदा में कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, यह वजह…

वहीं 18 वर्षीय निर्मित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बांदा जिला अस्पताल लाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना से परिजन बेहाल हैं। पुलिस का कहना है कि टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में 10 जुआरी गिरफ्तार-दो अड्डों पर पुलिस के छापों से मचा हड़कंप 

बांदा में कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, यह वजह…