
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए।उन्होंने कहा कि जिस दौर में विदेशी ताकतें समाज को परेशान कर रही थीं और आस्था पर प्रहार हो रहे थे।
बाबा नानक ने ‘एक ओंकार’ का दिया मंत्र
उस कठिन समय में गुरु नानक देव जी ने निडर होकर सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। सभी को ‘एक ओंकार’ का मंत्र दिया। साथ ही प्रेम, समानता और सेवा का संदेश भी दिया।

उन्होंने गुरु नानक देव जी के करुणा और आपसी भाईचारे के सिद्धांतों को याद किया।सीएम योगी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं के बलिदान को नमन किया। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी
ये भी पढ़ें: यूपी: सीएम योगी ने शहीदों को नमन कर जलाया दीप, जगमगाया भीम सरोवर
अमरोहा: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर-धनौरा के 52 गांवों में अधिग्रहण शुरू
