
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में संस्कार संस्कृति सेवा संस्थान एवं सदर विधायक द्वारा पांच दिवसीय ‘श्री भक्त चरित्र कथा’ का आयोजन कराया जा रहा है। आगामी 26 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश महाराज भक्तों को कथा सुनाएंगे। यह जानकारी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज एक प्रेसवार्ता में दी। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी।
जेएन काॅलेज मैदान में होगा कथा का आयोजन
उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय कथा का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में होगा। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने की भव्य व्यवस्थाएं होंगी। कथा के पांचों दिन श्रद्धालुओं के लिए अनवरत भंडारे का भी आयोजन होगा।
कथा से 1 दिन पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
बताया कि कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले 25 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा अलीगंज स्थित रामलीला मैदान से शुरू होगी। फिर गूलरनाका, महेश्वरी देवी, स्टेशन रोड से महाराणा प्रताप चौक से जेएन कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है।
सुंदर धार्मिक झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र
विधायक श्री द्विवेदी ने बताया कि कलश यात्रा में मातृशक्ति पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल होंगी। बताते हैं कि अलौकिक धार्मिक झांकियां भी यात्रा का विशेष आकर्षण रहेंगी। आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गई कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया है। इस मौके पर राजकुमार राज, अवधेश कपूर, रजत सेठ, अशोक त्रिपाठी जीतू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा: विद्यालय में वीरांगना जन्मोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बांदा: विद्यालय में वीरांगना जन्मोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
