Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: देश के जाने-माने हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से एक मुलाकात

फेमस हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी और 'समरनीति न्यूज' संपादक मनोज शुमाली मुलाकात

समरनीति न्यूज, बांदा: Palmist Laxmikant Tripathi देश के जाने-माने हस्तरेखा विशेषज्ञ डाॅ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी से शनिवार को ‘समरनीति न्यूज’ के संपादक मनोज सिंह शुमाली की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच हस्तरेखा विज्ञान, ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं और जीवन में ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही सामाजिक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

परिचय के मोहताज नहीं डॉ. त्रिपाठी

दरअसल, डाॅ. त्रिपाठी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। प्रख्यात लेखिका अमृता प्रीतम ने अपनी पुस्तक ‘काया के दामन में’ एक पूरा अध्याय हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को समर्पित किया है।

सीएम योगी से मिल चुका सम्मान

डाॅ. त्रिपाठी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लेजेंड ऑफ डिवाइन साइंस अवार्ड’ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के हाथों ‘ज्योतिष ब्रह्मा’ जैसी मानद उपाधियों से सम्मानित हो चुके हैं। वह नोएडा स्थित पामवेदा संस्थान के संस्थापक भी हैं।

2016 में रखी थी अंतरराष्ट्रीय हस्तरेखा शास्त्र दिवस

साथ ही बीते तीन दशकों से वैदिक हस्तरेखा शास्त्र का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में “अंतरराष्ट्रीय हस्तरेखा शास्त्र दिवस” की नींव रखी थी। तभी से ‘इंटरनेशनल पाम डे’ मनाया जाता है।

‘जीते रहो’ नामक पुस्तक लिखकर सुर्खियों में रहे

उन्होंने ‘जीते रहो’ नामक पुस्तक भी लिखी है। डाॅ. त्रिपाठी बांदा के मूल निवासी हैं। वह वर्तमान में नोएडा में रह रहे हैं। हस्तरेखा में उनकी विशेषज्ञता उनकी बड़ी पहचान हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: ‘समरनीति न्यूज’ से तिंदवारी के कद्दावर भाजपा नेता दलजीत सिंह की मुलाकात  

बांदा: ‘समरनीति न्यूज’ से तिंदवारी के कद्दावर भाजपा नेता दलजीत सिंह की मुलाकात