Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: धीरेंद्र शास्त्री राजनीतिक कथावाचक, कार्रवाई हो- राजेश दीक्षित

धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई की मांग करने वाले बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित

समरनीति न्यूज, बांदा: धीरेंद्र शास्त्री एक राजनीतिक कथा वाचक हैं। उनका एक राजनीतिक पार्टी से खास संबंध है। बागेश्वरधाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान प्रभु श्री राम और भगवान श्री कृष्ण पर विवादित टिप्पणी करके बड़ा अपराध किया है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बातें बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहीं।

कहा, मथुरा-वृंदावन जाकर मांगे माफी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कथा वाचक शास्त्री ने बहुत सोची समझी साजिश के साथ ऐसा बयान दिया है। अब उन्हें मथुरा-वृंदावन जाकर लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

क्योंकि उन्होंने करोड़ों भक्तों की भावनाओं को आहत किया है। धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। चुनाव से पहले अक्सर एक विशेष पार्टी को ध्यान में रखकर बयान देते हैं।

ये भी पढ़ें: विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’ 

विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’