
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात जेई सलमान को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

झांसी की टीम ने की कार्रवाई
बताते हैं कि गिरफ्तारी जेई मेरठ का रहने वाला है। आज विजिलेंस की टीम ने जेई सलमान को बांदा स्थित प्रदूषण बोर्ड के कार्यालय से रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।
नगर कोतवाली में मुकदमा
बताया जाता है कि झांसी सेक्टर की विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। बांदा स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में तैनात जेई सलमान को एक ग्रेनाइट प्लांट संचालक से 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी
ये भी पढ़ें: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला
बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी
बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला
