Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में गाय पालक को 50 हजार सब्सिडी-योगी कैबिनेट ने लिए 22 फैसले

यूपी कैबिनेट की मीटिंग में सीएम योगी व अन्य मंत्री
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। यूपी कैबिनेट की इस बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें एक गाय पालने वाले व्यक्ति को 50 हजार तक सब्सिडी देने का प्रस्ताव भी पास हुआ है।

पशु बीमा का 85 प्रतिशत खर्च देगी सरकार

साथ ही पशुओं का बीमा कराने पर पालकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। पशु बीमा का 85 प्रतिशत खर्च सरकार उठाएगी। झांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है। गरीब परिवारों को मुर्गी पालन के लिए सरकार 100-100 चूजे मुफ्त देगी।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या 

लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या