Monday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: मंत्री रामकेश निषाद का दरोगा के खिलाफ धरना-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

बांदा में कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे मंत्री रामकेश निषाद व समर्थक

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यूपी के जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी ही सरकार में दरोगा के खिलाफ कोतवाली के बाहर धरना दिया। बताया जाता है कि राज्य मंत्री कार्यकर्ता की पिटाई से नाराज थे। यह धरना चौकी इंचार्ज दीपक सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर था। मंत्री के धरने पर होने की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बताते हैं कि बाद में एसपी पलाश बंसल ने सर्किट हाउस में मंत्री और भाजपा नेताओं को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह है पूरा मामला, इसलिए बिगड़ी बात

बांदा शहर कोतवाली के बाहर धरना देते राज्यमंत्री रामकेश निषाद व भाजपा कार्यकर्ता

साथ ही पीड़ित की तहरीर पर दरोगा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने राज्यमंत्री को बताया कि दोषी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

कृषि विश्वविद्यालय चौकी क्षेत्र से जुड़ा मामला

मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कृषि विश्वविद्यालय चौकी क्षेत्र में दर्दा छावनी डेरा के लाला भइया यादव व गांव के हर्षित के बीच विवाद हुआ था।

बांदा में कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे मंत्री रामकेश निषाद व भाजपा कार्यकर्ता

कार्यकर्ता लाला भइया यादव ने चौकी प्रभारी दीपक सैनी से जाकर शिकायत की। आरोप है कि इस पर चौकी इंचार्ज ने उसी की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला मंत्री रामकेश निषाद तक पहुंचा। बताते हैं कि मंत्री के पैरवी करने के बाद भी दरोगा ने कार्यकर्ता से अभद्रता की। इसके बाद मंत्री रामकेश कोतवाली पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा के कई बड़े नेता और समर्थक भी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए।

इस मौके पर जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, विजय बहादुर सिंह (एडवोकेट), राजेश सिंह (लुकतरा), जिला पंचायत के हिमांशू सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, दिनेश यादव, दिनेश तिवारी, श्याम बाबू पाल, मोहित गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, संतु गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी 

बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी