Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी एमएलसी चुनाव: 55.24% मतदान, गोरखपुर में बंपर वोटिंग

यूपी MLC चुनाव में मतदान के लिए लाइन में खड़ीं महिला वोटर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एमएलसी चुनाव में आज 11 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। सभी सीटों पर कुल 55.24% मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू वोटिंग शाम 4 बजे तक चली। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान कई जिलों से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत की खबरें भी सामने आईं।

152 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

आज चुनाव में 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बने थे। आज सभी जगहों पर वोट डाले गए। 14.18 लाख मतदाताओं ने आज कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत पर मुहर लगाई है। बताया जाता है कि आज हुए मतदान में सपा और भाजपा के बीच कई जगहों पर कांटे की टक्कर रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव

यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव