
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में शनिवार देर रात एक नशेबाज कार चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार किआ कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सेल्स टैक्स रोड पर हुई घटना
लोगों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत्त लग रहा था। यह घटना स्वरूप नगर में गेस्टो लीवर हॉस्पिटल से मटका चौराहा जाने वाले सेल्स टैक्स रोड पर देर रात लगभग 11 बजे हुई। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें: कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा..
कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा..
