
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: इंडिया गठबंधन और कांग्रेस नेताओ ने वोट चोरी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात राहुल गांधी के साथ इंडिया ब्लॉक के 10 नेता मौजूद रहे। विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कथित वोट चोरी को लेकर राष्ट्रपति से शिकायत दर्ज कराई।
सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात कही
बताते चलें कि कांग्रेस ने इस मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन को पत्र लिखकर समय मांगा था। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वे लोग 4 दिन से वोटों की चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन की जानकारी देने राष्ट्रपति के पास गए थे।
खरगे बोले, बैलट से हो चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मांग उठाई कि ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के स्तर पर देशभर में गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं। राष्ट्रपति से मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने मीडिया से बात की।
ममता बनर्जी ने कही यह बात..
ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उन लोगों की बातें सुनी और और सबूत मांगे हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इसके लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद बोला है। उन्होंने कहा कि वे लोग जल्द ही राष्ट्रपति को सबूत देंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सोमवार को वे लोग सुप्रीमकोर्ट जाएंगे।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल
राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल
