Friday, October 9सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: लखनऊ में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन, आराधना मिश्रा बोलीं-इस्तीफे तक होगा आंदोलन

लखनऊ में प्रदर्शन करतीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा व कांग्रेसी

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करते हुए आज लखनऊ में शांति मार्च निकाला। कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर थोड़ी दूर चले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद शांति मार्च प्रदर्शन में तब्दील हो गया।  कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेसी जीपीओ लखनऊ तक शांति मार्च के लिए निकले थे।

शांति मार्च लेकर निकले कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो धरना

सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया। जहां से आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का मुक्की हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेसजनों के साथ सड़क पर बैठ गईं। सड़क पर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा सहित गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ में कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोकते कांग्रेसी।

बस में भरकर पहले इको गार्डेन ले जाया गया। वहां से पुलिस लाइन ले जाया गया। गिरफ्तारी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हम चुप नही बैठेंगे। ज्ञानेश कुमार बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें इस्तीफा देना होगा।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल

उन्होंने कहा यह लड़ाई सड़क पर तबतक लड़ी जाएगी, जबतक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं हो जाता। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपी कांग्रेस जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व इंडिया ब्लाक के सांसदों से हुए दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी थीं।

राहुल गांधी बोले, 45 हो चुकीं 100 का इंतजार, FIR हमारे लिए मेडल