
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अपनी रणनीति बनाई है। नई दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर और संसद परिसर में इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन की अहम बैठक हुई। साथ ही लंच डिप्लोमेसी का आयोजन हुआ। जहां महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की है कि विपक्षी सांसद अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
- • रणनीति पर मंथन: इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार की नीतियों के खिलाफ आगे की राजनीतिक और संसदीय रणनीति पर चर्चा की गई।
- • सड़क से संसद तक विरोध: विपक्ष ने यह संकेतदिया है कि वे राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार की जवाबदेहीतय करने के लिए संसद के साथ-साथ सड़क पर भी कड़ा विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। विपक्ष अब जंतरमंतर पर धरना देगा।
मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि एफआईआर हमारे लिए मेडल हैं। अभी 45 है, मुझे 100 एफआईआर
का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा
UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा
