Sunday, October 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा साइकिल रैली, विधायक-सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बांदा में साइकिल रैली में मौजूद स्कूल बच्चे व अतिथिगण।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज पं. जेएन कालेज मैदान में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित साइकिल रैली का आयोजन हुआ। इस रैली का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद कृष्णा देवी पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली का उद्देश्य साइक्लिंग के जरिए फिट एवं स्वस्थ भारत का संदेश देना रहा।  

साइकिल रैली शुभारंभ के दौरान बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी व अन्य

इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि साइकिल केवल दो पहियों का वाहन नहीं है। यह फिटनेस, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में एडीएम मायाशंकर, मदन मोहन, मनोज जैन जी, संजय गुप्ता, सजल रैंडर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें: बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा