Wednesday, September 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले-आपदाग्रस्त घोषित करें सरकार

बांदा किसान पंचायत में बोलते किसान नेता राकेश टिकैत

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान-मजदूर महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों की बदहाली के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। किसान नेता टिकैत ने कहा कि आने वाला समय देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद चुनौतीभरा है। हम सभी को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। वह बांदा में मंडी समिति में किसान-मजदूर महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग

बांदा किसान पंचायत में किसानों की भीड़ और राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड में भारी बारिश से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार को बांदा और प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत

महापंचायत के बाद भाकियू की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया। इस ज्ञापन में बांदा को आपदाग्रस्त घोषित करने, फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

सीएम को भेजे ज्ञापन में इन मांगों को उठाया

साथ ही बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफी, बिजली, राजस्व, चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान समेत अन्य मांगें की गईं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल नाकों पर किसानों के ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से टोल खत्म करने की भी मांग अहम रही। महापंचायत में जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”

जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”