Saturday, September 26सही समय पर सच्ची खबर...

वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण व रोते-बिलखते परिजन

समरनीति न्यूज, लखनऊ: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर चोट और खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को शिष्य के कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है। सूत्रों की माने तो ग्राइंडर पर खून लगा मिला है।

कमरे से मिला इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, पुलिस कर रही हर बिंदु पर जांच

जानकारी के अनुसार, गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल शिष्य रसिक दुलारी शरण संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे आ गिरे। जबलपुर के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण निवासी जबलपुर, आश्रम में ही रहते थे। बताया जाता है कि वह आश्रम में अकेले ही रहते थे। गुरुवार शाम चौथी मंजिल पर पहुंचे। अचानक नीचे आ गिरे।

बिल्डिंग में रहते हैं 50 अन्य शिष्य, पुलिस तलाश रही सुराग

लोगों ने दौड़कर देखा तो वह घायल हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह और वृंदावन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताते हैं कि पुलिस को जांच में कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद हुआ है।

कई उलझे हुए सवालों के जवाब तलाशना पुलिस को चुनौती

बताया जा रहा है कि पुलिस जांच और मेडिकल परीक्षण में मृतक के प्राइवेट पार्ट के पास गंभीर चोट और कटने के निशान मिले हैं। शरीर से काफी खून बहने की बात भी सामने आई है। बताया जाता है कि दीपक लोधी पहले जबलपुर में बिजली मिस्त्री थे। उसने सितंबर 2015 में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली। जून 2026 से वह इसी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में रहने लगे।

क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह ने मामले में कही यह बात..

बहुमंजिला इमारत में लगभग 50 अन्य शिष्य रहते हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों को मध्य प्रदेश सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल