Sunday, September 20सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में ATS ने ढेर किया 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, पढ़ें पूरी खबर..

वाराणसी में नक्सली कमांडर के एनकाउंटर के बाद मौके पर ATS के लोग

समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास रविवार सुबह एटीएस (ATS) ने 30 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया। बताते हैं कि मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं। एटीएस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को गोली लगी। पुलिस उसे अस्पताल भी ले गई। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

झारखंड का रहने वाला था मारा गया बृजेश गंझू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू निवासी लूटू, थाना लवलंग, जिला चतरा (झारखंड) रविवार सुबह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार

बताते हैं कि बृजेश मोटरसाइकिल से कूदकर फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि नक्सली की गोली यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी हैं। हालांकि, दोनों सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी मौसम अपडेट, मानसून विदाई की आई तारीख, इस दिन से रुकेगी बारिश..

यूपी मौसम अपडेट, मानसून विदाई की आई तारीख, इस दिन से रुकेगी बारिश..

UP: पति के कर्ज के लिए SBI ने पत्नी की FD से निकाले रुपए, हाईकोर्ट की फटकार-जुर्माना

कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा..