
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के हरदौली स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्र आयुष जल्द ही राष्ट्रीय मंच पर सितारा बनकर चमकेंगे। दरअसल, बांदा के छात्र आयुष का चयन प्रदेश के 31 छात्रों के साथ इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। उन्होंने नारियल के कचरे से छह उपयोगी उत्पाद तैयार किए हैं।

नारियल के कचरे से 6 उपयोगी उत्पाद बनाने की उपलब्धि
जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हरदौली के कक्षा 12 के छात्र आयुष कुमार ने बड़ा काम कर दिखाया है। पूरे प्रदेश के 31 छात्रों के साथ उनका भी चयन इंस्पायर मानक इनोवेटिव अवार्ड के लिए हुआ है।
ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे कृष्ण कांत ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..
यह राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड है। आयुष 14 और 15 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। बताया जाता है कि छात्र ने रसायन विज्ञान के प्रवक्ता शिवजीत सिंह के निर्देशन में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल तैयार किया है। नारियल के छिलके से छह उत्पाद तैयार हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: होनहार: बांदा में किसान के बेटे ने NEET परीक्षा की पास, परिवार में छाईं खुशियां
इनमें शुद्ध नीली लौ देने वाली बायोगैस, हाइड्रोकार्बन ईंधन के रूप में उपयोग होने वाला बायोफ्यूल, दीमकरोधी उपयोग वाला पाइरोलिसिस ऑयल, एंटीसेप्टिक मेडिकेटेड साबुन, धुआं रहित कृत्रिम ब्रिकेट्स और एंटी-मलेरियल गुणों वाली धूपबत्ती शामिल हैं।
UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं
होनहार: बांदा में किसान के बेटे ने NEET परीक्षा की पास, परिवार में छाईं खुशियां
Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता
