
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बीजेपी के दलित चेहरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर बागी होते दिख रहे हैं। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर रविवार को अपनी ही पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गए। उन्होंने अपने संगठन पारख महासंघ के बैनर तले राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आत्मसम्मान रैली का आयोजन किया। इस रैली में पूर्व मंत्री ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का खुलकर विरोध किया।
पूर्व मंत्री ने की आत्मसम्मान रैली
बीजेपी के पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा कि पूरे देश में लगभग 90 हजार सरकारी स्कूलों को बंद किया जा चुका है। यह लोगों के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है।
ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी
कहा कि नौकरी में आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों का शोषण जारी है। पारख महासंघ इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। बीजेपी के पूर्व मंत्री के इस विरोध से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज
यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी
