Friday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

बांदा पुलिस की हिरासत में गनर से अभद्रता करने वाला आरोपी अभिषेक त्रिपाठी

समरनीति न्यूज, बांदा: अपनी ही सरकार में बांदा के एक नेता को कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगानी पड़ गई। बीजेपी पूर्व विधायक राजकरन कबीर और उनके परिवार की मौजूदगी में नशेबाज युवकों ने गनर से धक्कामुक्की व गालीगलौज की। भले ही पुलिस ने आज शाम आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया हो, फिर भी कार्रवाई में देरी से खाकी ने भद्द पिटवा ली।

सोशल मीडिया पर दबंगई का वायरल वीडियो देख लोग हैरान

बांदा में बीजेपी के पूर्व विधायक के गनर से दबंगई कर धक्का-मुक्की करता युवक

पुलिस ने शाम को गनर से अभद्रता करने वाले अभिषेक त्रिपाठी पुत्र मायाराम त्रिपाठी निवासी खुरहंड (गिरवां) को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर करने में इतनी देरी हुई कि पूर्व नरैनी विधायक कबीर का सब्र टूट गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करते हुए पोस्ट लिखी।

बांदा की नरैनी विधानसभा के पूर्व विधायक राजकरन कबीर
राजकरऩ कबीर पूर्व विधायक।

बाद में बांदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसे दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद बता दिया। जबकि घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। सब देख रहे थे कि गनर के साथ नशेबाज युवक हद से बाहर जाकर अभद्रता, हाथापाई और गालीगलौज कर रहा है।

बांदा के पूर्व बीजेपी विधायक की सीएम योगी को संबोधित फेसबुक पोस्ट।

पूर्व विधायक ने मामले में फेसबुक पर ही बांदा पुलिस की पोस्ट के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग कर अपनी बात लिखी। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

माफी मांगते दिखाई दिया दबंगई करने वाला

बांदा पुलिस की हिरासत में गनर से अभद्रता करने वाला आरोपी अभिषेक त्रिपाठी

शाम को आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी पुलिस की मीडिया सेल की ओर से दी गई। आरोपी युवक के माफी मांगने का भी वीडियो पुलिस ने जारी किया। आरोपी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आया। हालांकि, लोग मान रहे हैं कि अगर पूर्व विधायक कबीर ने मुख्यमंत्री को अपनी पोस्ट टैग न की होती तो इतनी जल्द कार्रवाई नहीं होती।

मुख्य खबर यहां पढ़ें: बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें: बांदा के शंकरनगर में पुलिस छापा, घर में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ 

बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज