Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान

बांदा सपा नेता मोहन साहू बाएं और बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी दाएं

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा के पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सपा नेता मोहन साहू आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साहू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूरे भौकाल से गाड़ियों का काफिले लेकर लखनऊ पहुंचे मोहन साहू का कांग्रेस ज्वाइन करते ही बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बांदा सदर विधायक ‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, यही उनका मुख्य उद्देश्य है। बांदा की जनता उनके साथ है और उन्हें जनता के स्नेह और सहयोग पर पूरा भरोसा है।

अखिलेश यादव की प्रशंसा भी

सपा क्यों छोड़ी, इस सवाल पर कहा कि ‘सपा या अखिलेश यादव जी से उनको कोई शिकायत नहीं है।’ मोहन साहू ने कहा कि वह अखिलेश यादव जी का बहुत सम्मान करते हैं। वह बहुत अच्छे नेता हैं। कहा कि अब 2027 में पूरी दमदारी के साथ बांदा जिले में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे। क्यों कि उनका उद्देश्य प्रकाश द्विवेदी को हराना है।

बांदा की राजनीति में हलचल

बांदा में साहू का कांग्रेस में जाना सपा के लिए नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं में इसे लेकर काफी चर्चाएं हैं। बताते चलें कि सपा के टिकट पर मोहन साहू बांदा नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। दूसरी बार भी चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य 

हालांकि, बांदा में वैश्य समाज पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा के संभावित गठबंधन में बांदा सदर की सीट कांग्रेस के कोटे में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बदलते राजनीतिक समीकरणों में बांदा सदर सीट से बीजेपी से लगातार दो बार के विधायक प्रकाश द्विवेदी के लिए 2027 की राह आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें: बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई

Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें

सहकारिता चित्रकूट-बांदा-झांसी में भी भर्ती घोटाले की तैयारी! अंदरखाने पक रही खिचड़ी

कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड