
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से बदनामी के बाद आज बड़ा फेरबदल सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए बड़े फैसले लिए हैं। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का पहला सीईओ सेवानिवृत एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
गोविंद देव गिरि बने महासचिव
यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा ने 4 दशक तक एयरफोर्स में सेवाएं दी हैं। दरअसल, आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी में हुई।
ये भी पढ़ें: यूपी: इन 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025..पढ़ें लिस्ट..
इसमें कई प्रशासनिक और संगठनात्मक फेरबदल के फैसले लिए गए। चढ़ावा चोरी की बदनामी के बाद चंपत राय के हटा दिया गया था। चंपत की जगह कृष्ण मोहन राय को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। अब ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नियमित महासचिव बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
