Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दुखद घटना, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

बांदा में बिजली करंट से जान गंवाने वाले सुरेंद्र यादव

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दुखद घटना हो गई। बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निभौर गांव के कुंवर बहादुर यादव के बेटे सुरेंद्र यादव (28) की करंट से मौत हो गई। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर सुरेंद्र घर के पास ट्रांसफार्मर से पशुओं को बांध रहे थे।

आज दोपहर की घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसी दौरान ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बबेरू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास विद्युत करंट से युवक की मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम