
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने से पहले बीती रात लगभग 10:35 बजे तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। यात्रियों के अनुसार, कानपुर आउटर के पास ट्रेन के ए-4 2 एसी कोच पर दो पत्थर लगे। एक पत्थर कोच की खिड़की के शीशे पर लगा, जिससे वह चटक गया। तेजस राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से पटना जा रही थी।
कानपुर पहुंचने से पहले घटना
वहां सो रहे यात्री घबराकर उठ गए। उस समय कई यात्री सो रहे थे। अचानक हुई आवाज से महिलाओं और बच्चों समेत यात्री डर गए। ए-4 कोच की सीट नंबर-32 पर यात्रा कर रहे दीपक कुमार ने कहा कि कानपुर सेंट्रल से थोड़ा पहले कोच पर पत्थर लगा।
ये भी पढ़ें: यूपी में स्वाइन फ्लू अलर्ट, प्रदेशभर में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द
पत्थर लगने से कोच में खलबली मच गई। यात्रियों ने आसपास देखा तो एक खिड़की का शीशा टूटा हुआ दिखा। कोच में सवार महिला वंदना और देवी सिंह घबराकर जाग गईं। इसके बाद लगभग 10:49 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची।
ये भी पढ़ें: कानपुर RTO कार्यालय में छापा, क्राइम ब्रांच ने गेंट बंद कर पकड़े 22 दलाल
वहां कोच में सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों से घटना को लेकर जानकारी ली। इसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने मीडिया को बताया कि ट्रेन पर पथराव की जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी देने वाले यात्री दीपक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं। उन्होंने ट्रेन के ए-4 कोच में पत्थर लगने की जानकारी दी गई।
यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट
कानपुर RTO कार्यालय में छापा, क्राइम ब्रांच ने गेंट बंद कर पकड़े 22 दलाल
यूपी में स्वाइन फ्लू अलर्ट, प्रदेशभर में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द
