Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप

शहर के खुटला मोहल्ले में मारपीट में घायल व्यापारी व उनके परिजन।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती देर शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। बताते हैं कि बाइक सवारों ने साथियों को बुलाकर व्यापारी व उनके परिजनों को बुरी तरह से पीटा। गल्ला व्यापारी ने मारपीट के साथ 9 लाख लूट का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

शहर के खुटला मोहल्ले में घटना

घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, खुटला रहुनिया निवासी गल्ला व्यापारी सुनील (45) सोमवार रात स्कूटी से गल्ला मंडी से लौट रहे थे। मोहल्ले के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

बाइक सवार से उनकी कहासुनी हो गई। बताते हैं कि कुछ ही देर में बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सुनील पर डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी बेटी और छोटा भाई बचाने पहुंचा।

मामले में पुलिस ने कही यह बात..

बताया जाता है कि आरोपियों ने उन दोनों को भी पीटा। मारपीट में तीनों ही लोग घायल हो गए। घायल व्यापारी सुनील का आरोप है कि वह कारोबार के सिलसिले में बैंक से 9 लाख रुपए निकालकर बैग में लेकर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार

हमलावर मारपीट के दौरान नकदी और सोने की चेन भी लूटकर ले गए हैं। उधर, घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला मारपीट का है। लूट के आरोप सही हैं या गलत, यह जांच में सामने आएगा।

ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन

बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार

बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन

बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप