Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण-तिरंगे को सलामी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देते बांदा एसपी पलाश बंसल।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी धूमधाम से मनाया। बांदा एसपी पलाश बंसल ने पुलिस लाइन और कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कर्मियों को पदक देते बांदा एसपी पलाश बंसल।

एसपी ने राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय तथा पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी पदक व प्रशंसा चिह्न देकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविक टाक भी मौजूद रहीं।

बांदा पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड को सलामी देते पुलिस कर्मी।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय में ध्वाजारोहण किया गया। समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। लगातार बारिश के बीच पुलिस कर्मियों का उत्साह देखते बन रहा था।

ये भी पढ़ें: बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण 

ये भी पढ़ें: बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन

बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, आयुक्त और डीएम ने किया ध्वजारोहण

बांदा: राजनीतिक रंग में रंगी हरियाली तीज, धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन