Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव

प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव।

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): अखिलेश यादव ने कहा कि PDA की परिभाषा बार-बार बदलने वाले जान लें कि PDA में ‘P’ का मतलब पंडित है। कहा कि ‘PD’ पंडित का शार्ट फार्म है। यह भी कहा कि पंडित को जितना सताओगे और मजबूत होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती आज की नहीं, बल्कि बहुत पुरानी है। सपा मुखिया पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इससे पहले सपा मुखिया ने स्व. जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनेश्वर मिश्रा पार्क बड़ी संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं के जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते अखिलेश यादव व अन्य।

दरअसल, सुबह लगभग 11:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोल्फ कार्ट से प्रतिमा स्थल पहुंचे।

ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक 

इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश को जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा तक पहुंचाया गया। वहां श्रद्धांजलि देने के बाद सपा मुखिया वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ में अखिलेश यादव शामिल हुए। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति से घबरा गई है।

अखिलेश यादव ने 2027 में एकजुटता का किया आह्वान

इसलिए बीजेपी पीडीए की नई-नई परिभाषाएं बता रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव में सभी वर्गों को एकजुट हो भाजपा को जवाब देना होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि महाकुंभ के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार ने बड़ा अपमानजनक किया। उसे कोई भूल नहीं सकता।

ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक

कहा कि शंकराचार्य जी को डराने के लिए उनपर पाॅक्सो एक्ट का झूठा मुकदमा लिखाया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी महापाप है। चोरी पकड़ी गई तो छोटे कर्मचारियों को जेल भेज दिया। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज से जुड़े पार्टी नेता पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरा जीवन समर्पित किया।

कृष्ण-सुदामा की दोस्ती का उदाहरण देकर दिया बड़ा संदेश

उनके विचार समाजवादी पार्टी की ताकत हैं। सपा मुखिया ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़े कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। मगर इससे 2027 में होने वाले बदलाव की आवाज को नहीं रोका जा सकता। जनता से सवाल पूछने के अंदाज में अखिलेश यादव ने कहा कि बताओ कृष्ण भगवान और सुदामा की दोस्ती कितनी पुरानी है? इस पर जोर-जोर से नारे गूंजने लगे।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक

अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप