Tuesday, July 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन करतीं छात्राएं

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में छात्रों ने सोमवार को नीट परीक्षा गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही प्रदर्शन करते हुए छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं हाथों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले बैनर लिए थे।

नारे लगाते कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राएं

साथ ही छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रा अंशिका ने कहा कि वह सभी सोनम वांगचुक के समर्थन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफें की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर पुलिस भी तैनात रही।

ये भी पढ़ें: जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट.. 

जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट..