
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ के हाथों एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। सहारनपुर में बिहार के समस्तीपुर जिले का कुख्यात माफिया ललन सिंह उर्फ लल्लन एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि कुख्यात अपराधी लल्लन पर दो दरोगा समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप था। सहारनपुर में यह मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर बीती देर रात हुई।
दो दरोगाओं समेत 7 लोगों की हत्या का था आरोप
पुलिस का कहना है कि मारे गए माफिया का एक साथी अंधेरे में भाग निकला। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश से मिली जानकारी के अनुसार, लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह काफी खतरनाक अपराधी था।
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..
वह लंबे समय से संगीन वारदातें कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस ने एक लाख रुपए और चंदौली पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था।
हर बार पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। बताते हैं कि 21 जून को एसटीएफ के एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए एनकाउंटर वह ढेर हो गया। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर
यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर
कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान
UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार
