
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ऐतिहासिक लाल इमली मिल में लगी चार दिशाओं वाली टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी हो गई हैं। मिल प्रबंधन ने जानकारी बीआईसी के उच्च अधिकारियों को दी है। बताते हैं कि अधिकारियों ने लाल इमली मिल की टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
FIR कराने के निर्देश
वहीं कर्मचारी संगठन ने मिल में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नहीं होने तथा मिल में कई चोर रास्ते होने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर..
जानकारी के अनुसार, लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि यह घड़ी वर्षों से बंद पड़ी है। कोई भी बाहरी व्यक्ति इसे इतनी ऊंचाई होने के कारण नहीं तोड़ सकता। ऊपर जाने वाले रास्ते पर ताले लगे हैं।
ये भी पढ़ें: Kanpur : सीएम योगी बोले, सपा की टोपी लाल-मगर कारनामे काले, कानपुर को लौटाएंगे लाल इमली
मिल में अलग-अलग शिफ्ट में लगभग 30 सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहते हैं। बताते हैं कि कुछ समय पहले तक सुरक्षा कर्मियों की संख्या 60-70 हुआ करती थी। बहरहाल, टाॅवर पर लगी घड़ी की सुइयों के गायब होने से हड़कंप मचा है।
ये भी पढ़ें: तो क्या वाकई इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी कानपुर की शान, लालइमली और धारीवाल!
मिल प्रबंधन ने पहले आंधी-तूफान में घड़ी के क्षतिग्रस्त होने की बात कही थी। फिर 16 जून को सुइयों के चोरी होने की आशंका जताई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वस्त्र मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर अखिलेश कुमार की ओर से मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
Kanpur : सीएम योगी बोले, सपा की टोपी लाल-मगर कारनामे काले, कानपुर को लौटाएंगे लाल इमली
सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर..
