Tuesday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की पत्नी ममता कपूर के निधन से शोक की लहर-19 को श्राद्ध भोज

Mamta Kapoor wife of famous businessman awadheshkapoor passes-away
स्व. ममता कपूर।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की धर्मपत्नी श्रीमती ममता कपूर के निधन से लोगों में गहरा शोक है। लोग उनके कटरा स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। बताते चलें कि बीती 6 जून को श्रीमती ममता कपूर का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था।

6 जून को दिल्ली में हुआ निधन

Mamta Kapoor wife of famous businessman awadheshkapoor passes-away in Banda

सुनील कपूर ने बताया कि भाभी स्व. ममता कपूर का तेरहवीं संस्कार, हवन-पूजन, ब्राह्मण भोज 19 जून, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन किरन कालेज चौराहा के पास मंगलम मैरिज हाल के सामने होगा।

10 दिनों से शोकाकुल कपूर परिवार

Mamta Kapoor wife of famous businessman awadheshkapoor passes-away

बताया जाता है कि परिवार पिछले 10 दिनों से शोकाकुल है। उधर, परिवार के मोहित कपूर और उदित कपूर ने रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों से तेहरवीं भोज में शामिल होने की अपेक्षा की है।

ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हरीश सचदेवा की पत्नी का निधन 

शोक व्यक्त करने वालों में वृंदावन कपूर, ओम प्रकाश खत्री, कुलदीप कपूर, डॉ. विनोद खत्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं सामाजिक लोग शामिल हैं।

Mamta Kapoor wife of famous businessman awadheshkapoor passes-away

सभी ने स्वर्गीय श्रीमती ममता कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, PM Modi के निजी सचिव की स्व. मां को दी श्रद्धांजलि

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, PM Modi के निजी सचिव की स्व. मां को दी श्रद्धांजलि