
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बीजेपी ने प्रभारी जिला मंत्रियों में बदलाव किया है। बीजेपी ने आज बुधवार को यूपी में नए जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में कई मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों को बदला गया है। कुछ को नया दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पास 25-25 जिलों का प्रभार रहेगा। इसे यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
सुरेश खन्ना को लखनऊ-वाराणसी की जिम्मेदारी
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को राजधानी लखनऊ के साथ ही वाराणसी का जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है।
स्वतंत्र देव सिंह बने प्रयागराज-गोरखपुर के प्रभारी

वहीं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को प्रयागराज और मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गोरखपुर मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है।
यहां पढ़ें.. कौन सा मंत्री बना किस जिले का प्रभारी
बीजेपी की ओर से जारी नए जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या व बस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजीतपाल फतेहपुर- मनोज पांडे सीतापुर प्रभारी
हाल ही में मंत्री बने मनोज पांडेय को सीतापुर, अजीत सिंह पाल को फतेहपुर तथा कृष्णा पासवान को कौशांबी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसी तरह कैलाश सिंह राजपूत को एटा, सुरेंद्र दिलेर को बुलंदशहर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र की जिम्मेदारी गई है।
ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..
बेबी रानी मौर्य को इटावा-हाथरस तथा लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़-फिरोजाबाद का प्रभारी बनाया गया है। जयवीर सिंह को झांसी और फर्रूखाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
कैबिनेट-राज्य मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी
मंत्री राकेश सचान को रायबरेली-कन्नौज, नगर विकास मंत्री एके शर्मा को जौनपु-भदोही तथा धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद-रामपुर, अनिल राजभर को आजमगढ़-सिद्धार्थनगर का प्रभारी बनाया गया है।
भूपेंद्र चौधरी को आगरा-कासगंज का प्रभारी बनाया
भूपेंद्र चौधरी को आगरा-कासगंज, योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर, आशीष पटेल को गोंडा, ओम प्रकाश राजभर को अंबेडकरनगर तथा दारा सिंह चौहान को कुशीनगर-श्रावस्ती का प्रभारी बनाया गया है।
दिनेश प्रताप सिंह बनाए गए बांदा-बहराइच के प्रभारी
सुनील शर्मा को सहारनपुर, अनिल कुमार को मुरादाबाद, असीम अरुण को हरदोई-मेरठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जेपीएस राठौर को संभल-बरेली तथा दिनेश प्रताप सिंह को बांदा-बहराइच का प्रभारी बनाया गया है।



ये भी पढ़ें: यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार
यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार
यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..
