Tuesday, June 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: बिसंडा में पीड़ितों से मिले कांग्रेसी-खनन ट्रक से 7 लोगों की मौत का मामला

Banda: Congress delegation meets victims of accident

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ओवरलोड खनन के ट्रक से कुचलकर 7 लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को बांदा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा

कांग्रेस नेताओं ने ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राजेश दीक्षित ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों पर प्रतिनिधिमंडल बिसंडा पहुंचा।

ये भी पढ़ें: विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक 

कहा कि वहां बीती 27 मई को खनन ओवरलोड ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक व ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस नेता ग्राम घूरी में मृतक पूर्व शिक्षक के परिवार व कोर्राही में अन्य लोगों से मिले। बी.लाल भाई, संतोष द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा, रामनिहोर मिश्रा, लालबाबू शामिल रहे।

संबंधित खबर पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत 

बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत

विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक

बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!