
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अकेली बेटी पायल (19) ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग यह नहीं बता सके कि आखिर बेटी पायल ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की है।
परिजन भी नहीं बता सके घटना का कारण

जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के खड़ग़ ताला गांव के शिवऔतार की बेटी पायल (19) ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि घटना के समय बेटी घर में अकेली थी।
ये भी पढ़ें: बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..
पिता और मां मजदूरी करके घर लौटे तब उनको घटना की जानकारी हुई। मां सहेरा देवी ने बेटी को लटका हुआ देखा तो बदहवास हो गईं। किसी तरह बेटी को नीचे उतारा गया। जीवित होने की संभावना पर पायल को बबेरू स्वास्थ केंद्र ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप
वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग बेटी के आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मृतका परिवार में सबसे बड़ी थी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, पायल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप
बांदा में विवाहिता सीमा पांडे की मौत से उठ रहे गंभीर सवाल, भाई ने हत्या के..
बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..
बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप
