Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

करणी सेना की अध्यक्ष बनीं क्रिकेटर जाडेजा की पत्नी रीवाबा

रवीबा, करणी सेना की महिला शाखा अध्यक्ष।

समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्म पद्मावत के हिंसक विरोध के चलते सुर्खियों में आई राजपूत करणी सेना ने रीवाबा को महिला शाखा का अध्यक्ष बनाया है। रीवाबा गुजरात की महिला इकाई की अध्यक्ष होंगी। रीवाबा टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर क्रिकेटर रविन्दर जाडेजा की पत्नी हैं।

ये भी पढ़ेंःघबराइये नहीं ! आधार की वजह से बंद नहीं होगा आपका मोबाइल सिम

उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने किया। राजकोट के शास्त्रीनगर इलाके में आयोजित एक धार्मिक समारोह के दौरान रीवाबा की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।

रवीबा व रविंद्र जाडेजा।

बताते चलें कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अप्रैल 2016 में जाडेजा से विवाह संबंध बंधी रीवाबा गुजरात की रहने वाली हैं। वह मूल रूप से गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली हैं। वहीं उनके पति जाडेजा का परिवार निकटवर्ती जामनगर जिले का रहने वाला है।