
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 32 साल की विवाहिता सीमा पांडे की मौत से कई सवाल ख़ड़े हो रहे हैं। मामला हत्या के आरोपों के बाद गंभीर हो गया है। ससुराल पक्ष के लोग तबीयत खराब होने से मौत हुई। वहीं सीमा के भाई ने सीमा की हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, बिसंडा में विवाहिता सीमा को गंभीर हालत में ससुराल से मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
भाई बोले, मुबंई में रहता पति-ससुराली करते थे प्रताड़ित
जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवा गांव के शिवपूजन पांडे का कहना है कि रविवार को उनकी बहू सीमा पांडे (32) की अचानक
तबीयत बिगड़ी। इसके बाद वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने उठाकर बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो
गई।
ये भी पढ़ें: बांदा: फर्जी बेनामा गैंग का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार-12 पहले से जेल में..
मृतका भाई चित्रकूट के भौरी निवासी दिलीप का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी 2017 में की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। कहा कि बहन के पति मुंबई में रहते हैं। बीते दो महीने से बहन के पति घर नहीं आए थे।
‘भाइयों के मोबाइल नंबर डाल देते थे ब्लैक लिस्ट में..’
भाई का कहना है कि मायके वाले पति से पत्नी की बात नहीं होने देते थे। विवाहिता के भाइयों के नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल देते थे। कहा कि जिस वक्त उनकी बहन सीमा की हालत बिगड़ी, उस समय डायल 112 को सूचना दी थी।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत के 19 करोड़ के ठेके की आड़ में ‘गुंडाटैक्स’ वसूली!
मृतक के भाई का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने मारपीटकर बहन को जबरन जहर खिलाया है। उधर, दो डॉक्टरों के पैनल ने मृतका सीमा के शव का पोस्टमार्टम किया है। पति मृतका का शव लेने भी नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील
बांदा जिला पंचायत के 19 करोड़ के ठेके की आड़ में ‘गुंडाटैक्स’ वसूली!
बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश..
