Tuesday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत 

prepaid/smart meter system has been abolished in UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म कर दी गई है। उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। वे भी अब पोस्टपेड की तरह काम करेंगे। यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म होने से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी यह जानकारी

यह जानकारी यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी। उर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतें मिली रहीं थीं कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में तकनीकि दिक्कतें हैं।

ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले 

ऐसे में फैसला लिया गया है कि सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट प्रीपेड मीटर सामान्य पोस्ट-पेड की तरह ही काम करेगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था पूरी तरह से खत्म कर दी गई है। बताते चलें कि यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध हो रहा था।

सामान्य से कई गुना ज्यादा आ रहे थे बिल

लोगों के बिल कई गुना आने लगे थे। आगरा और कानपुर देहात जैसी जगहों पर सैकड़ों स्मार्ट प्रीपेड मीटर लोगों ने उखाड़कर फेंक दिए थे। परेशान लोग प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को सरकार ने खत्म कर दिया है। ॉ

ये भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

दरअसल, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद सामान्य लोगों के भी बिजली बिल बहुत ज्यादा आने लगे थे। प्रदेशभर में इन मीटरों के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे है। वहीं बड़े पैमाने पर ज्ञापन भी दिए जा रहे थे। ऐसे में सरकार को इस मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन 

बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले 

महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..