Monday, April 13सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..

Extension of Ganga Expressway from Amroha to Haridwar

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का अमरोहा से हरिद्वार तक विस्तार जल्द होगा। यूपीडा (UPEIDA) ने 62 जिलों का बंदोबस्ती मैप मांगा है। बताया जा रहा है कि मेरठ से प्रयागराज तक बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को अब हरिद्वार तक विस्तार दिया जाएगा। इसके लिए अमरोहा-बिजनौर रूट को हरिद्वार तक एक्सप्रेसवे के रूप में विस्तार दिया जाएगा। यह लगभग 146.24 किमी लंबा होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला यह बेहद महत्वपूर्ण रूट होगा।

प्रयागराज से मेरठ तक गंगाएक्सप्रेसवे बनकर लगभग तैयार

गंगा एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार है। मेरठ से प्रयागराज तक का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। इस 594 किमी सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हो गया है। साथ ही इसके विस्तार पर भी काम होने वाला है। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे को अमरोहा से हरिद्वार तक विस्तार देने की तैयारी हैं।

अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार की योजना

शुरू में मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की योजना पर विचार हुआ। मगर अब इसके दूसरे विकल्प पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। दूसरा विकल्प ज्यादा सटीक है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 3 IPS के तबादले, इन 2 जिलों के SP बदले..

बताते हैं कि दूसरे विकल्प के रूप में अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की योजना है। इसे लेकर यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UP) की ओर से प्रक्रिया हो रही है।

यूपीडा ने मांगा अमरोहा जिले के 62 गांवों का बंदोबस्ती मैप

अमरोहा-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए इस क्षेत्र में विकास की नई शुरूआत हो सकती है। विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि यूपीडा  (UPEIDA) के एसीईओ हरि प्रताप शाही ने अमरोहा जिले के 62 गांवों का बंदोबस्ती मैप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता

एडीएम स्तर के अधिकारी इसका नोडल अफसर बनाया गया है। अमरोहा के 62 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे का एक्सटेंशन गुजरेगा।

हसनपुर के इन गावों से गुजर सकता है गंगा एक्सप्रेस

अधिकारियों का कहना है कि हसनपुर तहसील के गांव मंगरौला, पाइंदापुर मुस्तकम, पिपलौती खुर्द एतमाली, लुहारी खादर, रूखालू, सिकरौली, गुलामपुर, भैंसरोली, करनखाल, बाईखेड़ा, सोहरका, दीपपुर, मछरई, याकूबपुर, आगापुर कला, सेंमला, बसेड़ा खुर्द, अब्दीपुर, कटाई, पूठी का बंदोबस्ती मैप मांगा गया है।

धनौरा तहसील के इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

इसके अलावा धनौरा तहसील के अटारी, मीरपुर, डीगरा, बल्दाना, बस्तौरा माफी, मुरीदपुर, हौशंगपुर गुर्जर, भटोला शुमाली, पेली, कुआंखेड़ा, मूसापुर खंडसाल, रिछोटी, वंशगोपालपुर, जलीलपुर, पारा खालसा, हाशमपुर भूड़, फकराबाद, वलीपुर, सलेमपुर, यकबगड़ी, बस्तौरा रानी,

ये भी पढ़ें: UP: एक्सप्रेसवे पर कार में ‘प्यार’ नए जोड़े को पड़ा भारी-टोल मैनेजर ने Video बना किया ब्लैकमेल, Viral भी..

शेखपुर शुमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, हैबतपुर गुंसाई, बिरामपुर, जलालपुर कला, समेत अन्य गांवों का बंदोबस्ती मैप मांगा गया है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मंगरौला के एंट्री प्वाइंट से एक्सप्रेसवे का विस्तार इन संबंधित गांवों के क्षेत्र से होकर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक..

महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक, युवाओं को टैबलेट से मेडिकल कालेज और एक्सप्रेसवे तक..

UP: एक्सप्रेसवे पर कार में ‘प्यार’ नए जोड़े को पड़ा भारी-टोल मैनेजर ने Video बना किया ब्लैकमेल, Viral भी..

यूपी में 3 IPS के तबादले, इन 2 जिलों के SP बदले..

करनी का फल: यूपी मैनाठेर बवाल केस में 16 को उम्रकैद-DIG पर जानलेवा..

UP: चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 दोषियों को उम्रकैद-परिवार ने फहराया तिरंगा