
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्टेडियम में अंडर-14 ट्रायल क्रिकेट मैच खेले गए। इसमें टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। आज हुए क्रिकेट मैच में टीम ब्लू ने बाजी मार ली। बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-14 क्रिकेट मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेला गया। खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। टीम ब्लू के खिलाड़ियों ने मैच जीत लिया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।
196 रनों पर आल आउट हुई अंडर-14 टीम ग्रीन
क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ब्लू ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। साथ ही 35 ओवरों में 273 रनों का स्कोर बनाया।

विधायक प्रतिनिधि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला
टीम ब्लू के बल्लेबाज अथर्व द्विवेदी ने 55 रन, कपिल ने 40 रन, युवराज 40 रन और अनिरुद्ध ने 18 रनों का योगदान दिया। इस मैच में टीम ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अविरल को 4 विकेट लिए।

वहीं दिव्यकल्प 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए टीम ग्रीन लक्ष्य का पीछा करते 196 रन पर ऑल आउट हो गई। ग्रीन टीम के बल्लेबाज विनायक ने 37 रन अविरल ने नाबाद 38 रन, दिव्यकल्प ने 28 रन और अयान ने 10 रन बनाए। इस तरह ब्लू टीम ने यह मैच जीत लिया।
ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
मैच के मुख्य अथिति विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ रहे। साथ में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा, अध्यक्ष धनंजय करवरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र कछवाह, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी
बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी
कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
