
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया है। गायिका आशा भोंसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताते चलें कि शनिवार (11 अप्रैल) को आशा भोंसले को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आज महान गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया।
हार्ट अटैक के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताते हैं कि आशा भोसले फेफड़ों की बीमारी और उम्र संबंधी समस्याओं से बीमार थीं।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत
महाराष्ट्र के संस्कृति मामलों के मंत्री आशीष शेलार का कहना है कि आशा भोंसले का अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा।
10 साल की उम्र में शुरू किया था गाना, 90 तक सक्रिय
शनिवार को महान गायिका आशा की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर भी अस्पताल पहुंचीं थीं। बताते हैं कि 8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने 1943 में 10 साल की उम्र में गाना शुरू किया।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी, 84 साल की उम्र में निधन
वह 90 साल की उम्र तक गायन की दुनिया में सक्रिय रहीं। उन्होंने कई बड़े संगीतकारों के साथ काम किया। इनमें हंसराज बहल, ओपी नैय्यर, मदन मोहन, आरडी बर्मन, इलैयाराजा शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Bollywood: महान अभिनेता मनोज कुमार का निधन-87 साल की उम्र में ली आंतिम सांस
नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत
Bollywood: महान अभिनेता मनोज कुमार का निधन-87 साल की उम्र में ली आंतिम सांस
