Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP BJP: योगी-पंकज मुलाकात और तावड़े आज लखनऊ में…चर्चाएं तेज

UP BJP: Yogi-Pankaj meet and Tawde in Lucknow today

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी बीजेपी में योगी-पंकज की मुलाकात ने चर्चाएं फिर तेज कर दी हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच मुलाकात हुई है। रविवार को वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े भी लखनऊ आ रहे हैं। माना जा रहा है कि योगी-पंकज की मुलाकात और तावड़े की मौजूदगी से कुछ नया होगा। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाएं फिर तेज हैं।

संगठन में बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर

पार्टी सूत्रों की माने तो इस मुलाकात में सरकार और संगठन की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। 2027 से पहले कमियों को दूर करने पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन में विभिन्न पदों पर बदलाव की रूपरेखा भी बनाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..

इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े आज रविवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं। तावड़े लखनऊ में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगठन और मंत्रिमंडल दोनों के लिए नामों की चर्चांएं तेज

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सरकार और संगठन में कई नामों पर विचार-विमर्श चल रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को ही लेना है। वहीं यूपी के कई नेताओं ने सिफारिशों के घोड़े खोल रखें हैं। पार्टी नेताओं की मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल पर पूरी नजर है। सभी इसमें अपनी-अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

प्रदेशभर के नेता अपने-अपने स्तर से पकड़ बनाने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि फिलहाल शीर्ष नेतृत्व बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावों में व्यस्त है। तय है कि फैसले में देरी होगी। इसलिए फिलहाल होमवर्क पूरा किया जा रहा है, ताकि सिर्फ मंजूरी लेनी बाकी रह जाए।

ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

हालांकि, राजनीतिक के कुछ धुरंधरों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के नेताओं में अब ज्यादा जोश नहीं रहा है। इसकी वजह है कि यूपी में कुछ महीनों बाद ही विधानसभा 2027 का चुनाव है। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी इसे रणनीतिक रूप से विस्तार और बदलाव को जरूरी मान रही है।

ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..

UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!