
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में राइफल क्लब खेल मैदान पर प्रदर्शनी को अनुमति देने वाले अधिकारियों की नींद उड़ गई है। इसकी वजह बांदा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू द्वारा राइफल क्लब मैदान पर प्रदर्शनी के खिलाफ लीगल नोटिस है। दरअसल, बांदा राइफल क्लब खेल मैदान पर प्रदर्शनी लगाकर उसे अस्त-व्यस्त किया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदुम्न दुबे लालू ने जिला प्रशासन को लीगल नोटिस दी है। मांग की है कि खेल मैदान से प्रदर्शनी को तत्काल हटवाया जाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा, प्रदर्शनी नहीं हटी तो कोर्ट जाएंगे
बताते चलें कि बांदा के ऐतिहासिक खेल मैदान राइफल क्लब पर शहर के कुछ भू-माफियाओं की गंदी नजर है।

बीते दिनों बीडीए ने इसकी नीलामी की तारीख तक घोषित कर दी थी। मगर लगभग सभी विपक्षी राजनीतिक दलों और हर वर्ग के लोगों के विरोध के बाद नीलामी टल गई।
राइफल क्लब की पहचान मिटाने की कोशिश-नोटिस से हिले

अब व्यवसायिक उपयोग शुरू कर राइफल क्लब मैदान की पहचान मिटाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने इसकी आलोचना की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अपने अधिवक्ता द्वारकेश यादव मंडेला के जरिए प्रशासन को लीगल नोटिस दी है।
सभी राजनीतिक दलों व हर वर्ग के विरोध से टली थी नीलामी
कहा कि प्रशासन और सरकार को अवगत कराया है कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि खेल मैदान का व्यापारिक उपयोग नहीं हो सकता। नोटिस में कहा गया है कि मैदान को प्रदर्शनी हटवाकर तत्काल खाली नहीं कराया गया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री योगी को लिखा है पत्र

बताते हैं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिखा है। सूत्रों का कहना है कि उन अधिकारियों की नींद उड़ गई है जिन्होंने राइफल क्लब पर प्रदर्शनी को अनुमति दी है। राइफल क्लब वो खेल मैदान है जिसपर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र खेल चुके हैं।
प्रदर्शनी आयोजकों ने राइफल क्लब मैदान किया अस्त-व्यस्त

दरअसल, ऐसा लग रहा है कि राइफल क्लब मैदान को व्यापारिक प्रदर्शनी के नाम पर बर्बाद करने का षणयंत्र हो रहा है। ऐतिहासिक खेल मैदान पर प्रदर्शनी की अनुमति देना बड़ी साजिश है। बताते हैं कि प्रदर्शनी आयोजकों ने पूरे खेल मैदान को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खिलाड़ियों ने ज्ञापन सौंपकर आवाज उठाई। लेकिन अनदेखा कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग
Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव
बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला
