
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 3 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। 2 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। IPS संजीव सुमन को हटा दिया गया है। वह देवरिया के एसपी थे। शासन ने शनिवार को अचानक 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बताते चलें कि इससे पहले यूपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे।
IPS संजीव सुमन हटाए गए
देवरिया के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। वहीं 32वीं वाहिनी PAC लखनऊ में तैनात सेनानायक प्राची सिंह को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी
वहीं अंबेडकरनगर के SP अभिजीत आर शंकर को देवरिया का नया एसपी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
9 अप्रैल को हुए थे 12 IPS के तबादले
बताते चलें कि बीती 9 अप्रैल को सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया था।
जालौन, मेरठ और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में नए पुलिस कप्तान भेजे गए थे। इसी तरह हाल ही में 21 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले हुए थे। अभी और अधिकारियों के तबादले की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी में 21 IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए पूरी तबादला सूची..
ये भी पढ़ें: ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी
मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल
Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
