
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने भीषण तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है कि 7 और 8 अप्रैल के बीच यूपी में भीषण तूफान आने की आशंका है। हालांकि, सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। मौसम खुला रहेगा। फिलहाल बारिश से पूरे प्रदेश में पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी है कि 7 और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 7 अप्रैल को शुरू होने वाला है। इसका असर 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में दिखेगा।
ये भी पढ़ें: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 7 अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के पश्चिमी हिस्से में शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान
फिर 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में इसका असर दिखाई देगा। 9 अप्रैल से यह कमजोर पड़ेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री की प्रभावी गिरावट आएगी। फिर 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम खुलेगा।
10 अप्रैल से मौसम शुष्क होने का अनुमान
7 और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान आ सकता है। बताते चलें कि यूपी में बार-बार मौसम बदल रहा है। कभी धूप और गर्मी तो कभी बारिश और ओले।
ये भी पढ़ें: यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें
यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें
लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान
लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी
कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप
UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..
