
सुभाष, लखनऊ: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर से अटकलें तेज हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी से कुछ घंटों के लिए अचानक दिल्ली जाना है। सीएम योगी के दिल्ली जाने के बाद यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गईं। राजनीतिक के गलियारों में सीएम की दिल्ली यात्रा से कयासबाजी शुरू हो गई है।
जल्द ही निगम-बोर्डों में होगा मनोनयन
हालांकि, मुख्यमंत्री योगी किसी सियासी दौरे पर नहीं थे। वह एक मीडिया चैनल हेड के घर मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। बताते चलें कि बीते 15 दिनों में दिल्ली में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, फिर सीएम योगी की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक।
ये भी पढ़ें: यूपी: भाजपा ने 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी सूची..
इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। वहीं भाजपा के सूत्रों के अनुसार 15 अप्रैल तक मंत्रिमंडल विस्तार के साथ निगम-बोर्डों में पदाधिकारियों के मनोनयन का काम पूरा होना है।
जल्द दिल्ली में होनी है खास बैठक
जल्द ही दिल्ली में एक और खास बैठक होनी है। उसमें यूपी के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्तार समेत अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन पर मुहर लगेगी।
ये भी पढ़ें: ‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज
दरअसल, शनिवार को मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाओं को शनिवार को अचानक बल मिला। कहा जा रहा है कि चुनावी वर्ष में कुछ चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
हालांकि, अब 2027 का चुनाव दूर नहीं है। ऐसे में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पदाधिकारियों की उम्मीदें भी पहले जैसी नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें: CM Yogi का ऐलान-यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
ये भी पढ़ें: कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति
कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति
CM Yogi का ऐलान-यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
सोनेलाल पटेल की हत्या की CBI जांच की मांग, पल्लवी पटेल ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन
