
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से मौसम ने दोबारा यू-टर्न लिया है। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं और ओले भी गिर सकते हैं। इन इलाकों के कुछ जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की माने तो सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा समेत 18 जिलों में तेज हवाएं व हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। यूपी के करीब 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल
बताते चलें कि गुरुवार को धूप की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। वहीं प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी और हमीरपुर में 39.5 डिग्री तथा कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को यूपी के कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा।
इन जिलों में तेज हवाएं-गरज-चमक और बारिश
झांसी, महोबा, ललितपुर, बांदा तथा बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर व आसपास इलाके।
ये भी पढ़ें: यूपी में 13 जिलों के SP बदले-कुल 27 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल
यूपी में 13 जिलों के SP बदले-कुल 27 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले
