
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ा हादसा हो गया है। इसमें दो की मौत हो गई है। एक महिला घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक जाकर बैलगाड़ी में टकरा गई। यह हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो लोगों ने लगभग मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि जसपुरा और पैलानी के पियासी डेरा के पास देर रात यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, पैलानी के पियासी डेरा की किरन देवी (35) अपने रिश्तेदारों के साथ तेरहवीं कार्यक्रम में गई थीं।
उनके साथ ममता (35), पूनम तथा कालका प्रसाद (26) और ललौली (फतेहपुर) के संदीप (18), थे।
ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
बताते हैं कि वहां से सभी लोग दो बाइकों से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सभी लोग दो बाइकों पर सवार थे।
सोमवार रात लगभग 9 बजे इनमें से एक बाइक पियासी डेरा के पास बैलगाड़ी से जा टकराईं।
ये भी पढ़ें: बांदा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर-एक की गई जान
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीन लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
वहां डॉक्टरों ने संदीप और कालका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। किरन देवी का जिला अस्पातल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर
UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर
बांदा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर-एक की गई जान
