
समरनीति न्यूज, लखनऊ ब्यूरो: यूपी में सोमवार को 27 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने 13 जिलों के SP को बदलते हुए कुल 27 IPS अफसरों को इधर से उधर किया है। बुंदेलखंड के 3 जिलों के एसपी बदले गए हैं। तबादला सूची में बहराइच, हमीरपुर, महोबा, अमरोहा, सीतापुर, रामपुर, चंदौली समेत 13 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं।
बहराइच के SP बने विश्वजीत श्रीवास्तव

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी बनाया गया है। वहीं उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी तथा निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की 9वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
विनय कुमार सिंह जालौन SP बनाए गए
महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में भेजा गया है। रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बना दिया गया है। कौशांबी के एसपी भी हटा दिए गए हैं। एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाकर भेजा गया है।
जालौन-हमीरपुर के SP भी बदले गए
अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
लाखन सिंह यादव को अमरोहा का एसपी बनाकर भेजा गया है। विनय कुमार सिंह जालौन के एसपी होंगे। अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक अब हमीरपुर का एसपी बनाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची


ये भी पढ़ें: यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें: यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, लिस्ट में ये नाम..
यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट
